Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्... MP Politics: 'पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा', सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP... MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जा... MP News: उज्जैन पुलिस का 'जीवन रक्षक' अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का न... MP News: मऊगंज में खाकी का मानवीय चेहरा, 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी; बचाई गाय की जान MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पा... Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्...

बालोद में झांकी के दौरान बड़ा हादसा! अचानक गिरा टीन शेड, मलबे में दबे दर्जनों लोग; 10 घायल और एक की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

बालोद: जिले के ग्राम पोंडी मटिया में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव में आयोजित रात्रिकालीन झांकी कार्यक्रम के दौरान एक टीन शेड अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है. उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल में जारी है.

उत्साह में बरती गई लापरवाही

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोंडी मटिया में झांकी का भव्य आयोजन किया गया था. झांकी देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी थी. बेहतर दृश्य पाने की होड़ में बड़ी संख्या में लोग पास ही स्थित एक टीन शेड के ऊपर चढ़ गए. चश्मदीदों के मुताबिक, शेड लोगों का वजन सह नहीं पाया और अचानक ढह गया. शेड गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

गुणवत्ता और सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों और आयोजकों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों और टीन शेड के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि शेड की हालत पहले से ही कमजोर थी या वह जरूरत से ज्यादा लोगों का भार सहन करने के लिए नहीं बना था.

पुलिस और प्रशासन मुस्तैद

वहीं प्रमुख डॉक्टर के ना पहुंचने के चलते इलाज में देरी का आरोप भी सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस भी हरकत में आई. पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जान रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ऊंचे और असुरक्षित स्थानों पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में न डालें.