Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Violence News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले हथियार, 2 महिलाओं समेत 7 घायल; पुलिस ने शुरू किया फ्लैग मार्च

भिवानी : भिवानी शहर के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी में वीरवार देर रात 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यह विवाद पैसे खुले करवाने को लेकर शुरु हुआ। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हथियारों चले, जिसमें दोनों तरफ से 2 महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू, फरसे व डंडे आदि से हमला करने के आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कृषा राम ढाणी के प्रेम प्रकाश ने बताया कि उसकी दुकान पर वीरवार शाम एक लड़का खुले पैसे करवाने आय़ा। जब उससे पूछा था कि तुम्हें खुले पैसों की जरूरत है या किसी दूसरे के लिए ले रहा है। बाद में शाम को 2-3 युवक शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। रात 10 बजे घर में घुसकर उन्होंने तोड़फोड़ की व उसे, उसकी पत्नी व 2 बेटों को घायल कर दिया। हमलावरों में पुलिस कर्मी भी है।

दूसरे पक्ष के घायल रोहतक गेट कृपा राम की दाणी के मुकेश ने बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का नीरज 500 रुपए खुले करवाने के लिए गया था। दुकानदार ने कहा कि क्यों किसी की गुलामी कर रहा है। वीरवार शाम उसके भतीजे, दोनों भाइयों व उनके पिता ने मारपीट की। जांच अधिकारी एसआई नसीब धनखड़ ने बताया कि बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।