Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेता... BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया Recharge Plan Expiry: क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, ... Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु... Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुष्कर्म और POCSO के झूठे मामले में फंसे बेगुनाह युवक की F... पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया 'टूटी हड्डी पर बैंड-एड', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की म... Ganga Expressway News: यूपी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खुली पोल, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर स... गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा... Anantnag Terror Attack: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या, TRF ने ली हमले की जिम्...

दिनदहाड़े चोरी की खौफनाक दास्तां: रेवाड़ी में शातिर चोर ने ऐसे पार किया लाखों का माल, पुलिस की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

रेवाड़ी: जिले में दिनदहाड़े हुई चोरी के एक बड़े मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। गांव मंदोला में एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात 25 फरवरी को उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य श्याम बाबा के दर्शन के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने चोरी से पहले करीब पांच दिनों तक घर की रेकी की थी। वह परिवार की दिनचर्या पर नजर रख रहा था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नारनौल निवासी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। वह एक कुख्यात अपराधी के रूप में जाना जाता है। पुलिस लाइन में डीएसपी पवन कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।