Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया Recharge Plan Expiry: क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, ... Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु... Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुष्कर्म और POCSO के झूठे मामले में फंसे बेगुनाह युवक की F... पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया 'टूटी हड्डी पर बैंड-एड', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की म... Ganga Expressway News: यूपी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खुली पोल, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर स... गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा... Anantnag Terror Attack: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या, TRF ने ली हमले की जिम्... Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा...

चंडीगढ़ विधानसभा में ‘शक्ति प्रदर्शन’! संजय भाटिया के नामांकन में पहुंचे CM सैनी और बड़ौली, हरियाणा राज्यसभा की जंग हुई तेज

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट संजय भाटिया ने अपना नामांकन भर दिया है। उनके साथ सीएम नायब सैनी भी रहे। उधर कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। वे भी टीम के साथ विधानसभा भवन पहुंच चुके है।

पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध रही है। अगले साल की शुरुआत में ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पंजाबी व्यक्ति को राज्यसभा भेजकर भारतीय जनता पार्टी पंजाबियों को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रही है। संघ और संगठन से लंबे समय से जुड़ाव और मनोहर लाल के नजदीक होने का भी संजय भाटिया को लाभ मिला है।

वहीं राज्यसभा सीट के कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने राहुल व सोनिया का आभार जताया। कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को टिकट दें। राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। बौद्ध ने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। उनसे फोन पर बातचीत हुई। कर्मवीर हरियाणा सचिवालय में ADO के पद पर व होम विभाग में अंडर सैक्ट्री भी रहे हैं।