Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

अब कागजों की झंझट खत्म! हरियाणा में हेपेटाइटिस मरीजों के लिए नई व्यवस्था, एक क्लिक पर मिलेगा पूरा इलाज का ब्यौरा

हरियाणा में अब हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए बड़ी और राहत भरी बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार मरीजों की पूरी जानकारी को डिजिटल रूप में दर्ज करने जा रही है। यानी अब हर मरीज का रिकॉर्ड कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक राज्य स्तरीय डिजिटल रजिस्ट्री में सुरक्षित रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ़ सुमिता मिश्रा के अनुसार, इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।

अब जांच से लेकर इलाज और फॉलो-अप तक की पूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।नई डिजिटल हेपेटाइटिस रजिस्ट्री में मरीज का नाम, लिंग, उम्र, जिला, ब्लॉक, संभावित जोखिम कारण और उपचार की स्थिति जैसी पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि किस जिले में कितने मरीज हैं, किस उम्र वर्ग में संक्रमण अधिक है और कितने मरीजों का इलाज शुरू हो चुका है। अगर कोई मरीज बीच में इलाज छोड़ देता है तो उसे दोबारा संपर्क कर उपचार से जोड़ा जा सकेगा।

हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित गर्भवती महिलाओं की अलग से निगरानी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जन्म के 24 घंटे के भीतर बच्चे को जरूरी टीका और दवा मिले। आगे का टीकाकरण भी डिजिटल रिकॉर्ड में अपडेट होता रहेगा, ताकि मां से बच्चे में संक्रमण रोका जा सके। अब सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और लैब को हर सप्ताह हेपेटाइटिस के पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट देनी होगी। इससे कोई भी मामला छूटेगा नहीं और राज्य स्तर पर सही तस्वीर सामने आएगी।

 यह डिजिटल रजिस्ट्री राज्य के अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से भी जोड़ी जाएगी। इससे मरीज की जांच, टीकाकरण और इलाज की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध रहेगी। पीजीआई रोहतक सहित सरकारी मेडिकल कॉलेजों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्नत जांच और विशेषज्ञ सलाह समय पर मिल सके।