Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीरिया की पूर्वी और पश्चिमी सीमा पर गोलीबारी की खबर कनाडा की क्यूबा को मदद की पहल ऑस्ट्रेलिया में ट्रम्प टॉवर निर्माण की योजना अमेरिका के पूर्वोत्तर के इलाके में भीषण बम चक्रवात का असर तेहरान में विरोध प्रदर्शनों की नई लहर चुनाव आयोग पर संस्थागत विश्वास का संकट बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है...

Jharkhand Weather: दिन में हल्की गर्मी, रात में लौट आई ठंड! चाईबासा सबसे गर्म, जानिए अपने जिले का हाल

रांचीः झारखंड में मौसम धीरे-धीरे बदलाव के संकेत दे रहा है. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रात और सुबह के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है. रांची मौसम केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है.

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में दिन का तापमान 31.8 डिग्री और रात का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 11.7 डिग्री तक पहुंच गया. बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

लातेहार का अधिकतम तापमान सभी जिलों में सबसे कम

राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह झारखंड का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं न्यूनतम तापमान खूंटी में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया. लातेहार एकमात्र जिला है जहां का अधिकतम तापमान पूरे राज्य में सबसे कम है. यहां का तापमान 22.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. बीते 24 घंटों में राज्य के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है. रांची मौसम केंद्र क्षेत्र में दृश्यता सबसे कम 2000 मीटर दर्ज की गई.

अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा. सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी, खासकर पठारी और ग्रामीण इलाकों में. फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से के लिए बारिश या खराब मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.