Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वर्ष 2021 में चूड़ाचांदपुर में सेना काफिले पर हुआ था हमला कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी सेनापति में गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल अगर विपक्ष नहीं, तो इशारा किसकी तरफ था?: पी. चिदंबरम कांग्रेस ने कहा अब इसरो का गला घोंट रहे मोदी अमेरिका के अंधाधुंध आक्रमण से ईरान की सैन्य क्षमता उजागर भीषण गर्मी, दावानल और जलस्तर में कमी से नया राज खुला IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... यूक्रेन का हाल देख अपनी पूर्व तैयारियों में जुट गया है पड़ोसी एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक

भगोड़े कारोबारी मेहूल चोकसे की कानूनी परेशानी बढ़ी

पुत्र रोहन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई होगी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसे के मामले में एक नया मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय अब मेहुल के बेटे रोहन चोकसी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय एजेंसी जल्द ही रोहन के खिलाफ चार्जशीट पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि रोहन फिलहाल अमेरिका में है और उसे ‘भगोड़ा’ घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

हालांकि ईडी और सीबीआई 2018 से इस मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी चार्जशीट में रोहन चोकसी का नाम शामिल नहीं था। जांच अधिकारियों के पास अब पुख्ता जानकारी है कि करोड़ों रुपये के इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रोहन अपने पिता के साथ सक्रिय रूप से शामिल था। जांचकर्ताओं का दावा है कि रोहन कई ऐसी फर्जी कंपनियों में डायरेक्टर के पद पर था, जिनका इस्तेमाल बैंक धोखाधड़ी के पैसे को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था।

ईडी के अनुसार, उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं जो पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में रोहन की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं। धोखाधड़ी की राशि को विदेश भेजने और उसे सफेद करने में उसकी प्रमुख भूमिका थी। केंद्रीय एजेंसी का अनुमान है कि टेक्सास स्थित सैमुअल्स ज्वेलर्स इनकॉर्पोरेटेड के माध्यम से लगभग 121 मिलियन डॉलर का संदिग्ध लेनदेन किया गया है।

गौरतलब है कि मेहुल चोकसी पर पीएनबी के साथ 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। वह जनवरी 2018 में भारत छोड़कर भाग गया था। 2022 की शुरुआत में, ईडी ने अपनी चार्जशीट में मेहुल की पत्नी प्रीति चोकसी को भी आरोपी बनाया था।

अधिकारियों ने बताया कि रोहन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद, ईडी विशेष अदालत में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत आवेदन कर सकती है। वर्तमान में मेहुल चोकसी बेल्जियम की एंटवर्प जेल में बंद है। रोहन के खिलाफ इस नई कार्रवाई से चोकसी परिवार पर कानूनी दबाव और अधिक बढ़ गया है।