Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

यह भारत के खिलाफ साजिश हैः किरेण रिजिजू

ए आई समिट में युवा कांग्रेस के विरोध की प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अपने युवा विंग के कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन करवाकर देश के खिलाफ एक बड़ा पाप किया है। इस विरोध प्रदर्शन को शर्मनाक बताते हुए श्री रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की युवा शाखा का यह प्रदर्शन कोई गलती नहीं, बल्कि भारत पर हमला करने की पार्टी की एक सोची-समझी साजिश थी।

भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा, कांग्रेस ने एआई समिट में विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी युवा शाखा को तैनात करके देश के खिलाफ एक बड़ा अपराध किया है। कांग्रेस युवाओं का इस्तेमाल देश को बदनाम करने के लिए कर रही है, इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। रिजिजू ने आगे कहा कि जहां पूरा देश शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के इस कृत्य की निंदा कर रहा है, वहीं पार्टी और उसके नेता इसे लेकर जरा भी शर्मिंदा नहीं हैं।

भाजपा नेता ने सीधे तौर पर हमला करते हुए कहा, जब भारत प्रगति करता है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस दुखी हो जाते हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत को बदनाम करने के लिए चौबीसों घंटे साजिश रचते रहते हैं। उन्होंने सवाल किया, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आप राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होना कब बंद करेंगे?

गौरतलब है कि शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल, ‘भारत मंडपम’ के एक प्रदर्शनी हॉल में संक्षिप्त विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।