Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला ‘पीला पंजा’

फरीदाबाद : फरीदाबाद में आज जिला टाउन प्लानर विभाग ने ग्रेटर फरीदाबाद में बड़ी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई सेक्टर-79 स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट के पास की गई, जहां कृषि भूमि पर अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण किया जा रहा था। विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और 2 अवैध बैंक्विट हॉल, एक गेम जोन और एक ढाबे को तोड़ दिया।

डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को इस जगह पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस दे दिए गए थे और जगह खाली करने को कहा गया था। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए।

अंतिम नोटिस देने के बाद आज की गई बड़ी कार्रवाई 

अधिकारी ने बताया कि अंतिम नोटिस देने के बाद आज कार्रवाई की गई। जिन लोगों का कहना है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला, यह गलत है। सभी को नियमों के अनुसार नोटिस दिए गए थे और निर्माण पर निशान भी लगाए गए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह जमीन खेती के लिए है, यहां व्यापारिक निर्माण करना गलत है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध निर्माण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।