Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री देश छोड़ते वक्त गिरफ्तार कनाडा में बंदूक नियंत्रण लोकप्रिय पर विवादों में नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप डोनाल्ड ट्रंप से अपने रिश्ते सुधारने की कोशिशों में नेतन्याहू बंदूकधारियों के हमलों में करीब 200 लोगों की मौत रोबोट और ऑटोमेशन को विकल्प बनाया गया सरकार की सफाई के बाद भी भरोसा कम है Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज

पलामू: जिले में लाइसेंसी हथियार की समीक्षा हो रही है. निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर एवं राज्य निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के बाद हथियार के लाइसेंस का सत्यापन किया जा रहा है. पलामू के सभी थाना क्षेत्र में हथियार के लाइसेंस धारकों का सत्यापन किया जा रहा है एवं विभिन्न स्थानों में हथियार को जमा करवाया जा रहा है.

पलामू पुलिस ने हथियार लाइसेंस धारकों के लिए चार अलग-अलग कैटेगरी तैयार की है. जमानत पर जेल से बाहर निकलने वाले, आपराधिक इतिहास वाले, दंगा जैसी घटनाओं के आरोपी एवं सामान्य लाइसेंस धारक की अलग-अलग सूची तैयार की जा रही है. इस अवधि में किसी भी प्रकार का हथियार का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा. दरअसल, पलामू में 1150 से भी अधिक लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है. सबसे अधिक पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में 500 से भी अधिक लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि हथियार के लाइसेंस धारकों की अलग-अलग कैटेगरी तैयार की गई है, जिसके तहत उनका सत्यापन किया जा रहा है. जमानत पर जेल से बाहर निकले एवं आपराधिक इतिहास वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार हथियारों को जमा करवाया जा रहा है. हथियार जमा होने के बाद सभी के नामों की समीक्षा की जाएगी एवं मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.