Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कभी धूप-कभी बारिश, UP-बिहार में IMD का अलर्ट; जानें एमपी-राजस्थ... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला

रायपुर: शहर में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. बावजूद इसके बदमाशों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. क्राइम की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष भी सरकार पर पूर्व में हमलावर रही है. पुलिस दावे जरूर करती है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इन सब दावों के बाद भी गुंडे बदमाश वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आते.

पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार

रविवार को पंडरी थाना इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल और खाली मैगजीन बरामद की. पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पहले भी मारपीट और हत्या के मामले में जेल जा चुका है. पकड़े गए आरोपी से पुलिस अवैध तरीके से पिस्तौल की खरीदी और बिक्री करने वालों की भी जानकारी हासिल कर रही है. पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

भिक्षुक केंद्र के पास से आदतन बदमाश पकड़ा गया

रायपुर उत्तर के डीसीपी मयंक गुर्जर ने कहा, पंडरी पुलिस को सूचना मिली थी की एक संदिग्ध व्यक्ति पिस्तौल लेकर भिक्षुक केंद्र के पास घूम रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी नंदू शर्मा को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी नंदू शर्मा के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल और एक खाली मैगजीन बरामद किया है.

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है. पकड़ा गया नंदू शर्मा पहले भी मारपीट और हत्या के मामले में जेल जा चुका है, जिस तरीके से आरोपी की हरकत थी वह पिस्टल डराने धमकाने के लिए रखा हुआ था. पिस्टल कहां से आया और कैसे आया इस बात की पुलिस जांच कर रही है: मयंक गुर्जर, रायपुर उत्तर, डीसीपी

पंडरी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

दरअसल, पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंडरी थाना अंतर्गत भिक्षुक केंद्र के पास एक आदतन बदमाश हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर रेड की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास पिस्तौल कहां से और कैसे आया इसकी जांच पुलिस कर रही है. इसके साथ ही पिस्टल के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज आरोपी के पास नहीं है. पकड़ा गया आरोपी तिरंगा चौक कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती का रहने वाला है.

कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पहले भी चिंता जता चुकी है. क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर कांग्रेस कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुकी है.