Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

Punjabi Actress Himanshi Khurana: गैंगस्टर की धमकी से डरीं हिमांशी खुराना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टर का धमकी भरा कॉल आया है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशी खुराना को कथित तौर पर एक धमकी भरा फोन कॉल आया है। कॉल करने वाले ने उनसे बड़ी रकम की मांग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो मार देंगे। घटना के बाद हिमांशी खुराना ने तुरंत मोहाली में पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई है।

सूत्रों के अनुसार, फोन कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने पैसे न देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक, हिमांशी खुरान को लारैंस गैंग की तरफ से धमकी मिली है। गैंगस्टर हरि बाक्सर के नाम से धमकी विदेशी नंबर से मिली है, जिसने 10 करोड़ की फिरौती मांगी है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंगस्टर लारैंस अभी जेल में है और हरि बाक्सर उसका गैंग चला रहा है। बता दें कि, पिछले कई दिनों से बॉलीवुड वाले और पंजाबी गायकों को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कॉल की डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी है और तकनीकी जांच के जरिए कॉल करने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पंजाब के हिमांशी खुराना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। वे फिल्म साड्डा हक और कई लोकप्रिय गीतों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ।