Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana News: राहों रोड की बदहाली पर फूटा किसानों का गुस्सा; बस्ती जोधेवाल चौक पर धरना, लगा लंबा जा... Haryana CM News: सीएम नायब सिंह सैनी ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार ... Hisar News: सांसद जयप्रकाश का भाजपा सरकार पर निशाना; विनेश फोगाट की उपेक्षा और पेयजल संकट पर उठाए सव... Mukesh Kumari News: भिवानी की बेटी ने जापान में लहराया तिरंगा; 24 घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप ... Rohtak Crime News: मोखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर किसान की पीट-पीटकर हत्या; महिला समेत 8 के खिलाफ... Fatehabad News: भाखड़ा नहर में कार गिरने से लापता युवक का शव बरामद; 10 किमी दूर डुमा वाले पुल के पास... Haryana Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी पर हरियाणा सरकार सख्त; सीमावर्ती जिलों में चेक पोस्ट... Yamunanagar Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद AI तस्वीरों से ब्लैकमेल; महिला से दुष्कर्म, आरोपी वि... Economic Policy Attack: उचाना में दुष्यंत चौटाला बोले- डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, यूरिया-डीएपी की किल्... Ebola Virus Alert: हरियाणा में इबोला का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, जानें क्या हैं...

Karnal News: करनाल में ‘शातिर’ चोर का अंत! कपड़ों में सामान छिपाकर उड़ा ले जाता था माल, चौथी बार स्टोर में घुसते ही दबोचा

करनाल : करनाल के रेलवे रोड इलाके में स्थित एक  स्टोर में चोरी की कोशिश करते हुए एक शातिर चोर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। चोर स्टोर में ग्राहक बनकर दाखिल हुआ और अंदर ही अंदर सामान चोरी करने लगा। स्टाफ को पहले से शक होने के कारण उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही चोर ने सामान कपड़ों के अंदर छुपाया, स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

आरोपी का नाम अश्विनी उ भाटिया है और वह करनाल का रहने वाला है। करनाल के रेलवे रोड स्थित मॉर स्टोर स्टाफ ने बताया कि पकड़ा गया चोर कोई नया नहीं था। इससे पहले भी वह इसी स्टोर में तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। हर बार वह कपड़ों के नीचे बनाई गई खुफिया जगह में सामान छुपाकर बाहर निकल जाता था। उसकी गतिविधियां स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुकी थीं, लेकिन पहचान साफ न होने के कारण वह बचता रहा। फिलहाल इस मामले में स्टोर कर्मचारी अब कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है, पकड़ा गया आरोपी एक महीना पहले टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया घूम कर आया था।