Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Jharkhand Politics: मंत्री इरफान अंसारी पर रणधीर सिंह का तंज, बोले- ‘उनकी बीमारी का इलाज कांके में भी नहीं है’

जामताड़ा: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा झारखंड में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने टिप्पणी की है. उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी को मानसिक रोगी करार दिया और झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है.

पूर्व कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में 6 मेडिकल दिए जाने की बात पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा श्रेय लिए जाने पर नाराजगी जाहिर की. पूर्व कृषि मंत्री भाजपा नेता रणधीर सिंह ने मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें मानसिक रोगी करार दिया है. पूर्व कृषि मंत्री का कहना है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री मानसिक रोगी है. जिनका इलाज कांके में भी नहीं है. उन्हें बाहर जाने की जरूरत है.

पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड में शिक्षक मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन है. उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी पर झूठा श्रेय का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और झारखंड सरकार को केंद्र सरकार का गुणगान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में 6 मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी, जिसमें संथाल परगना में तीन जामताड़ा, साहिबगंज और देवघर में दिया गया है.

जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री शहर से दूर मेझिया में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने शहर के नजदीक में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की ताकि आसपास के लोगों को यहां लाभ मिल सके. बता दें कि झारखंड में 6 मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई है, जिसमें संथाल परगना में तीन मेडिकल स्वीकृत है.