Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रियाद में सीआईए स्टेशन पर हमला अमेरिकी हमले को रूस ने बहुत गलत फैसला बताया ईरान संघर्ष का असली कारण क्या है Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें...

मिहिजाम का सिरदर्द: गंदगी के ढेर और प्रदूषण के बीच कैसे होगा नगर परिषद चुनाव? जानें क्या है इस बार जनता का मिजाज

जामताड़ा: नगर परिषद चुनाव को लेकर जामताड़ा के मिहिजाम में सरगर्मी बढ़ गई है. जनता में चुनाव को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. साथ ही चुनाव में लोगों की अलग-अलग समस्या भी है. वहीं वार्ड की जनता को समस्याओं से जूझना भी पड़ रहा है.

मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड का हाल बेहाल

जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड परिषद के चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है. चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में बिजी हो गए हैं लेकिन वार्ड की जनता को उनकी समस्याओं से जूझना पड़ता है. वार्ड का हाल जानने के लिए ईटीवी भारत की टीम ने जमीनी हकीकत जानने के लिए मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड 20, 19, 18 और 17 का हाल जाना.

जमीनी हकीकत समझने पर पता चला कि परिषद के 4 वार्डों की हालत अच्छी नहीं है. लोग प्रदूषण, पेयजल समस्या, गंदगी, नाली, सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. इधर, गंदगी और प्रदूषण से वातावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है, लोग प्रदूषण के शिकार भी हो रहे हैं.

वार्ड नंबर 20

वार्ड नंबर 20 की जमीनी हकीकत वहां की जनता और प्रत्याशियों से जानने की कोशिश की तो पता चला कि वहां हालात काफी दयनीय थे. वार्ड 20 के कल कारखाने से प्रदूषण फैल रहा है, जिसके शिकार स्थानीय लोग हो रहे हैं. स्थानीय लोग बताते हैं यहां प्रदूषण की काफी बड़ी समस्या है. प्रदूषण से जीना बेहाल हो रहा है. प्रदूषण का शिकार होना पड़ता है और बीमारी होने की भी संभावना बनी रहती है. साथ ही गंदगी एवं पेजयल की समस्या बरकरार है.

वार्ड नंबर 19

वार्ड नंबर 19 में भी कमोबेश वही स्थिती थी, जो वार्ड 20 की है. वार्ड 19 में नाली, सड़क, गंदगी जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं. स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां पर नाली की समस्या है. नाली नहीं रहने से गंदा पानी सड़क पर बहता है. बारिश के समय में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है. वार्ड 19 में लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय बना है लेकिन वह जनता के लिए आज तक नहीं खुला है.

वार्ड नंबर 17 और 18

वार्ड नंबर 17 और 18 में भी हाल कुछ अच्छे नहीं हैं. यहां भी लोगों को पानी की समस्या और गंदगी से जूझना पड़ रहा है. वार्ड नंबर 17 में जल जमाव की स्थिति बनी रहती है. कचरा फेंकने के लिए ठीक से व्यवस्था नहीं है. क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार रहता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी सप्लाई कभी कभार होती है. इलाके में साफ सफाई की विकट समस्या है.

मिहिजाम नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद बनने के लिए प्रत्याशी दिन रात एक कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर वार्ड की जनता मौजूदा हालात से परेशान हैं और अच्छे प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुके हैं. अब देखना होगा कि नगर की सरकार उनकी समस्या को निजात दिलाने में कितनी सफल हो पाती है.