Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस... Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सां... Jharkhand Board Result: आईसीएसई-आईएससी नतीजों में झारखंड का जलवा, 99.2% पास प्रतिशत के साथ बेटियों क... Land Dispute: जमीन सीमांकन के दौरान अंचल टीम पर हमला; महिलाओं ने कर्मियों को पीटा, काम रोककर भागे अध... Ramgarh Cyber Crime: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; साइबर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी खातों से ... CG Assembly: महिला सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र; शासकीय संकल्प पेश, आरक्षण पर हुई ब... Durg News: 'रामलला दर्शन योजना' के तहत 178 श्रद्धालु अयोध्या रवाना; मेयर धीरज बाकलीवाल ने दिखाई हरी ... Real Estate Scam: नामी बिल्डर के ठिकानों पर ED का छापा; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेज खंगाल रही ... Bijapur News: 'मनवा पुलिस मनवा नाटे' अभियान के तहत चिंगेर में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ ... MP Labor News: 'श्रम अन्न योजना' से मजदूरों को बड़ी राहत, पर स्थाई ठिकानों के अभाव में केंद्रों का सं...

MP प्रशासनिक हलचल: सीनियर IFS अधिकारी का अचानक इस्तीफा, PCCF को चिट्ठी भेज चौंकाया

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा के एक युवा अधिकारी ने अपनी सेवाएं छोड़ने का निर्णय लिया है. 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने इस संबंध में बिना शर्त अपना इस्तीफा प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख मध्य प्रदेश को सौंप दिया है. वे अभी जबलपुर में संभागीय वन अधिकारी वर्किंग प्लान के पद पर पदस्थ थे. इसकी वजह प्रशासनिक स्तर पर चल रही खींचतान को बताया जा रहा है. हालांकि वन बल प्रमुख बीएन अंवाड़े का कहना है कि इस्तीफे की वजह जानने के लिए सीसीएफ को विपिन पटेल से बात करने के लिए कहा है.

NOC को लेकर अधिकारियों से बिगड़ी बात

2013 बैच के आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल जबलपुर में पदस्थ होने के पहले अनूपपुर में डीएफओ पदस्थ रहे हैं. अनूपपुर में उन्होंने अनिल कुमार अग्रवाल और आकाश साहू की पीलिंग लेथमशीन यानी विनियम मशीन लगाने की एनओसी को निरस्त कर दिया था. इसके बाद से तत्कालीन पीसीसीएफ संरक्षण मनोज अग्रवाल से उनकी ठन गई थी. अनापत्ति निरस्त करने के बाद मनोज अग्रवाल ने विनियर मशीन की एनओसी निरस्त किए जाने को नियम विरूद्ध बताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था.

बाद में आईएफएस विपिन पटेल ने अपना जवाब दिया, लेकिन इसके बाद से आला अधिकारियों के साथ उनकी पटरी फिट नहीं बैठ सकी. उनके इस्तीफे को छोड़ने के संबंध में विपिन पटेल से उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

MP IFS Officer Vipin Patel Resigned

एसोसिएशन के ग्रुप पर भेजा था इस्तीफा

आईएएफ विपिन पटेल ने विभाग को इस्तीफा भेजने के साथ ही इसकी कॉपी आईएफएस एसोसिएशन के व्हाट्सअप ग्रुप पर भी पोस्ट किया था. इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर में डीएफओ के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान मार्गदर्शन और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद, लेकिन अब सेवा छोड़ने का समय आ गया है. हालांकि इसके बाद एक सीनियर अधिकारी ने लिखा कि आपको सिर्फ 12 साल हुए हैं, इसलिए मैं आपको इतनी जल्दी इस्तीफे की सलाह नहीं दे सकता.

अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि मेरे इस्तीफे को जिम्मेदार अथॉरिटी के पास पहुंचाएं और आईएफएस के सदस्य के रूप में मुझे मुक्त करें. उन्होंने इसकी एक कॉपी फॉरेस्ट सेक्रेटरी को भी भेजी है.