Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amravati Theft News: अमरावती के 'सुपरचोर'! जजों की कॉलोनी में सेंधमारी कर 5 घरों को लूटा Shashi Tharoor on Priyanka Chopra: पीसी के मुरीद हुए सांसद थरूर, जानें वजह Iran Taliban Conflict: ईरान विवाद पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, जानें पाकिस्तान का क्या है स्... Gold Silver Price: मजबूत डॉलर और यूएस जॉब डेटा से थमी सोने-चांदी की रफ्तार, जानें कब तक जारी रहेगी म... Sanjeev Kapoor Cooking Tips: समोसे-पकौड़े नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल, शेफ संजीव कपूर की 7 ट्रिक्स से कर... West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु...

Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा

जीरा/मक्खू : थाना मक्खू की पुलिस ने एएसएसपी फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह एवं डीएसपी जीरा जसपाल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत शक के अधार पर दो मोटरसाइकिल सवारों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की है। उक्त मामलें में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

जानकरी देते हुए डीएसपी जीरा जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस की तरफ से एसएसपी फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार नशा बेचने वाले लोगों को पकड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिन इसी मुहिम तहत थाना मक्खू के एएसई जगदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान पुल सुआ गांव पधरी के नजदीक से एचएफ हीरो मोटरसाइकिल बिना नंबरी पर सवार प्रभसिमरन सिंह उर्फ सिमन पुत्र सुखविन्द्र सिंह व सुखविन्द्र सिंह उर्फ चानन सिंह पुत्र दिदार सिंह वासी लालचीयां उर्फ चक्क मोबीयां हारदो ढंडी को शक होने पर गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए की है। डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है और पुलिस जांच कर रही है कि उक्त तस्कर हेरोइन कहा से लेकर आए थे और उन्होंने उसे कहां पर आगे डिलीवर करना था, तांकि इस नशे की चैन को जड़ से तोड़ा जा सके।