Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

सोनीपत में सनसनी: खेतों में चारा लेने गई बुजुर्ग महिला का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; इलाके में भारी तनाव

सोनीपत : सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में हरा चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव खरखोदा थाना एरिया में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 65 वर्षीय महिलाa रविवार शाम खेत में हरा चारा लेने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पूरी रात खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला।सोमवार सुबह गांव से बाहर ड्रेन के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक तीन बेटों और तीन बेटियों की मां थी। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के दौरान शव ड्रेन के पास खरखोदा थाना एरिया में मिलने का पता लगा। मामले में खरखोदा थाना पुलिस जांच कर रही है।

वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।