Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... किमची से नैनोप्लास्टिक्स हटाने का पता चला एसआईआर की गड़बड़ियों की आंच अब न्यायिक अफसरों पर

Bathinda News: अवैध दवा फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त; जानें कैसे चल रहा था मौत का काला कारोबार

श्री मुक्तसर साहिब: ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम तहत जिला पुलिस ने एस.एस.पी. मुक्तसर अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में बठिंडा में चल रही एक गैर कानूनी दवा फैक्ट्री को सील कर लाखों प्रतिबंधित दवाएं और कच्चा माल बरामद किया है। इस जांच में अब तक कुल ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से 3 आपस में भाई हैं।

एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत थाना किल्लियांवाली में दर्ज किए गए केस की जांच के दौरान जिला पुलिस को यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस केस तहत मनीष कुमार और साहिल कुमार वासी मंडी किल्लियांवाली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में से 20 एटिजोलाम गोलियां, 80 प्रैगाबेलिन कैप्सूल, 7,26,000 रुपए की ड्रग्स बरामद की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कृष्ण कुमार वासी मंडी किलियांवाली और वंश क्वात्रा पुत्र अनिल कुमार निवासी मंडी डबवाली के नाम सामने आए। जिनको भी इस केस में नामजद किया गया और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर किया गया । मनीष, साहिल तथा कृष्ण कुमार तीनों आपस में भाई हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वंश क्वात्रा मंडी डबवाली में एक मैडीकल स्टोर चला रहा था।

पुलिस ने वंश और कृष्ण दोनों के कब्जे से 30,000 टैपेंटाडोल गोलियां बरामद की थी। तकनीकी तरीके से की गई फॉलोअप जांच के दौरान मुक्तसर पुलिस के सामने ये बात आई कि उक्त लोग इन नशीलों दवाओं की सप्लाई मानसा रोड बठिंडा स्थित रेडिनैक्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर मुक्तसर पुलिस ने ड्रग इंस्पैक्टरों के साथ मिलकर मानसा रोड, बठिंडा स्थित उक्त फैक्ट्री पर रेड की।