Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...

दर्दनाक: ट्रक ने कुचली जवान बेटी की टांगे, तड़पते हुए बोली- ‘मेरी मां को मत बताना…’; कलेजा चीर देगी मासूम की पुकार

माहिलपुर: माहिलपुर शहर के मेन चौक में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। इस दौरान एक ट्रक ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा सवार लड़की की टांगे ट्रक के पिछले टायरों के नीचे बुरी तरह कुचल गई। घायल लड़की की पचयान लखविंदर कौर (26) पुत्री जसवीर सिंह निवासी गांव महमूदोवाल कलां के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज करा रही लखविंदर कौर के पिता ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा की तरह अपनी एक्टिवा पर माहिलपुर की एक प्राइवेट एकेडमी जा रही थी, तभी अचानक उक्त जगह पर बजरी से भरे एक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिसे राजिंदर सिंह पुत्र धर्मवीर निवासी गुरदासपुर चला रहा था।

इससे लखविंदर कौर गिर गई और उसके दोनों टांगे पिछले टायरों के नीचे फंस गए। बड़ी मुश्किल से राहगीरों ने उसे ट्रक के नीचे से निकाला और सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। माहिलपुर थाने की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान इलाज करा रही लड़की ने रोते हुए कहा कि उसकी मां को न बताना नहीं व जीते जी मर जाएगी।