Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फ्रांस के बाद अब अचानक जर्मनी की रेल सेवा बाधित Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध...

टोहाना में सड़क हादसे में घायल बच्ची की मौत, पुलिस ने 2 आरोपी किए काबू

टोहाना: टोहाना में लोहड़ी की रात हुए सड़क हादसे में घायल छह महीने की बच्ची की वीरवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में थाना शहर पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्घटना में बच्ची सहित पांच लोग घायल हुए थे। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी एक वेन्यू कार में तेज गति से आए और एक बरेजा कार को टक्कर मार दी। बरेजा कार में सवार दो महिला, दो बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए थे।

शिकायतकर्ता मडिया गली निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में घर लौट रहा था, तभी भाटिया नगर की ओर से आई ब्लैक वेन्यू कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। थाना

शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रामभवन के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए राजस्थान मेडिकल सेंटर भेजा गया। चिकित्सीय दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल दो आरोपियों को काबू किया गया।

आरोपियों की पहचान जींद जिले के कालवन और धमतान साहिब निवासी अमित उर्फ मीत पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है