Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना से खदेड़े गए, बस्तर में 'राज' किया! आखिर कैसे छत्तीसगढ़ का ये जिला बन गया माओवादियों का हेड... IAS Ravi Mittal PMO Appointment: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल बनाए गए PMO में डिप्टी सेक्रेटरी; ... Septic Tank Death News: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों ने गंवाई जान, मुख्यमंत्री ने जताया द... Chhattisgarh Assembly Today: धर्म स्वतंत्रता विधेयक समेत कई अहम बिल पेश, विपक्ष ने घेराबंदी की तैयार... Maa Manka Dai Temple: चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, माँ मनका दाई पूरी करती हैं हर झ... Chhattisgarh Assembly: वीरता पदकों पर मिलने वाली राशि पर छिड़ी बहस, विधायक रामकुमार टोप्पो ने मांगा ... Freedom of Religion Bill 2026: विधानसभा में पास हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक? विपक्ष के हंगामे और वॉक... Assembly Ruckus on SIR: विधानसभा में संग्राम! 19 लाख लोगों के लापता होने के आरोप से मचा हड़कंप, विपक... Balod Crime News: बालोद में युवती का शव मिलने से मची अफरा-तफरी, हत्या की आशंका; पुलिस और फोरेंसिक टी... Durg Gas Cylinder Raid: दुर्ग में अवैध गैस भंडारण पर बड़ा एक्शन, 599 सिलेंडर सीज; खाद्य विभाग ने मार...

ड्रोन के बाद अब ‘गुब्बारा साजिश’! जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की नई चाल, सेना का सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन के बाद संदिग्ध गुब्बारे मिले हैं. सेना ने गुब्बारों को कब्जे में लिया है. इन गुब्बारों पर उर्दू भाषा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा है और दूसरी तरफ चांद और तारे का निशान बना है. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की तरफ से ऐसी हरकतें की जा रही है. इसे लेकर सेना ने पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

जम्मू-कश्मीर के सांबा के नंदपुर इलाके में उर्दू नारे वाला संदिग्ध गुब्बारा मिला. गुब्बारे के ऊपर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लिखा हुआ था. इस घटना के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है कि यह गुब्बारा किसने और कहां से छोड़ा? गुब्बारे पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने का क्या मसकद है. सांबा शहर भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से 17 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है. सांबा जिले के दक्षिण में पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है.

गुब्बारे पर लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’

वहीं जम्मू के कठुआ जिले के पहाड़पुर इलाके में पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद हुआ है. इस पर नारे के साथ अंग्रेजी में पीआईए लिखा हुआ है. स्थानीय पुलिस ने इस गुब्बारे को कब्जे में लिया है. इससे पहले अरनिया सेक्टर में भी पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा गुब्बारा मिला था. बताया जा रहा है कि इन गुब्बारों के बार-बार मिलने के बाद पुलिस, सेना और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं. सेना ने पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रख रही है. सूत्रों से पता चला है कि पुलिस इन गुब्बारों को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

सांबा के खानपुर गांव में भी मिला था संदिग्ध गुब्बारा

इससे पहले गुरुवार को सांबा जिले के रामगढ़ इलाके के खानपुर गांव में खेतों से एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया गया था. इसके साथ ही सांबा जिले में हथियार के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति की रिपोर्ट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. गुब्बारे पर उर्दू में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा हुआ था, जिसे एक स्थानीय निवासी ने देखा, जिसने रामगढ़ पुलिस को अलर्ट किया. पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया और कहा कि इसकी सही प्रकृति और मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.