Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

Ludhiana में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, रोहित गोदारा गैंग के 2 गुर्गे घायल

लुधियाना: लुधियाना में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक नगरी में पुलिस कमिश्नरेट की टीम  और लॉरेंस बिश्नोई के खासमखास रोहित गोदारा गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस क्रॉस-फायरिंग में पुलिस की गोलियों का शिकार होकर गैंग के 2 खतरनाक गुर्गे घायल हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को इन गैंगस्टरों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस ने इन्हें घेरने की कोशिश की, गैंगस्टरों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया है। मौके से 2 अवैध पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और घायल गैंगस्टरों को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है कि इनके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।