Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...

श्रीनाथजी के दर पर अंबानी परिवार की छोटी बहू: राधिका मर्चेंट ने टेका मत्था, एकलिंगनाथ के मंदिर में की विशेष पूजा

राधिका अनंत अंबानी बीते शनिवार को राजस्थान के राजसमंद स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर पहुंची. उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल की झांकी के दर्शन किए. यह मंदिर पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ है. देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अंनत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने अपने परिवार के साथ श्रीजी प्रभु की ग्वाल की झांकी के दर्शन किए.

गुरुवार देर शाम धर्मिक यात्रा पर नाथद्वारा पहुंची अनंत अंबानी की पत्नी राधिका व मर्चेंट परिवार दो दिनों से प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहा है. वहीं शनिवार को राधिका मर्चेंट अंबानी ने परिवार के साथ श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए व मोती महल में युवाचार्य चिरंजीव गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद लिया.

इस दौरान विशाल बावा ने राधिका को प्रभु की शीतकाल की सेवा प्रणालिका यथा राग, भोग व श्रृंगार के बारे में विस्तार से समझाया. विशाल बावा ने अनंत अंबानी को मिले ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के लिए भी राधिका को बधाई दी. इसके साथ ही चिरंजीव विशाल बावा ने राधिका व मर्चेंट परिवार का उपरना रजाई ओढ़ाकर सम्मान किया.

श्रीनाथजी मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?

नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर भगवान कृष्ण के बाल रूप (श्रीनाथजी) की स्वयंभू काले संगमरमर की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर भगवान कृष्ण की मूर्ति 7 साल के बालक रूप में है, जिन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाया था. यह मंदिर अपनी अनोखी, घर जैसी पूजा शैली (हवेली परंपरा) के लिए भी जाना जाता है, जिसमें रोजाना विस्तृत अनुष्ठान और सजावट की जाती है. यह मंदिर लाखों भक्तों, खासकर पुष्टिमार्ग वैष्णवों को आकर्षित करता है, जो आध्यात्मिक उत्थान और मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं.

क्या है मंदिर की विशेषता?

मंदिर में मंगला, श्रृंगार, ग्वाल, राजभोग, उत्थापन, भोग, संध्या आरती और शयन जैसी दिनभर की 8 भव्य झांकियां निकलती हैं, जो मंदिर की विशेषता है. मंदिर की सुंदर नक्काशी, सागौन की लकड़ी के भव्य द्वार, संगमरमर का फर्श और दीवारों पर बनी गोपियों व दशावतारों की कलाकृतियां इसे आकर्षक बनाती है.