Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: रांची में नाबालिग को बेचने का सनसनीखेज मामला, सगी मौसी पर लगा आरोप; पुलिस ने शुरू... दुमका में मौत का तांडव! हाइवा ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्से में ग्रामीणों ... अफीम की जगह अब स्ट्रॉबेरी की खुशबू! पलामू के मनातू में हुआ बड़ा 'खेला', मुख्यधारा में लौट रहे ग्रामीण... आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 'रण'! बीजेपी का विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन; मानदेय बढ़ाने की मांग पर... JTET 2026: झारखंड के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 31 मार्च तक तैयार होगी नई नियमावली; परी... दिल्ली में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की हुंकार! 4 अप्रैल को TET अनिवार्यता के खिलाफ महाआंदोलन; 2... Crime News: कैफे में युवतियों से छेड़छाड़ और भाइयों पर जानलेवा हमला, अपहरण की धमकी देने वाले मनचलों ... छत्तीसगढ़ विधानसभा में 'गंगालूर कांड' पर भारी हंगामा! पोर्टा केबिन की छात्राओं के गर्भवती होने पर बि... Balod Road Accident: बालोद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, अनियंत्रित होकर प... Balod Crime News: बालोद में सामूहिक दुष्कर्म और पार्षद पर हमले का खुलासा, पुलिस ने दुर्ग-धमतरी में द...

वैशाली में ‘गुंडाराज’: JDU नेता को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़

बिहार के दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह नेताओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामानंद सिंह को प्रखंड कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है. दरअसल, रामानंद सिंह प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे, तभी उनसे पहले गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट कर घायल कर दिया गया.

वैशाली के प्रखंड कार्यालय परिसर में रामानंद सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायती राज अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक कर रहे थे. इसी दौरान महनार प्रखंड की प्रमुख के पति सूरज कुमार और उनके देवर कुमार ने पहले तो रामानंद के साथ गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. देखते ही देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई.

JDU नेता की पिटाई

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब जाकर मामला शांत हुआ. पिटाई के दौरान रामानंद सिंह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए हैं. मारपीट का एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कानूनी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि जब नेता ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या ही होगा.

जानें बैठक में क्यों हुआ बवाल

घटना के बाद पीड़ित जेडीयू नेता ने महनार थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान एक मुद्दे पर विरोध करने पर उन्हें निशाना बनाया गया और अपमानित करते हुए मारपीट की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बैठक स्थल पर मौजूद लोगों के सामने ही जेडीयू नेता को उठाकर पटक दिया और जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने वीडियो और शिकायत के शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.