Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Politics: पंजाब में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अश्वनी शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हल... Punjab Crime: पंजाब के मैरिज पैलेस में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार Jalandhar RTO Office: जालंधर आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप Punjab Politics: अश्वनी शर्मा का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, खुली चुनौती देकर बढ़ाया सियासी पारा Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना... PSEB Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंजाब बोर्ड का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी किए नए... Ludhiana News: लुधियाना के छात्र ने ICC T-20 World Cup में रचा इतिहास, स्कूल और शहर का नाम किया रोशन Deoghar Municipal Election: निर्दलीय उम्मीदवारों पर दांव लगा रहीं सियासी पार्टियां, देवघर में 'सपोर्... लापरवाही की हद: 17 महीने बाद भी छात्रों से दूर हाईटेक लैब, स्टाफ के अभाव में धूल फांक रहे लाखों के क... Palamu Police Poster War: नक्सलियों के बाद अब सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस का 'पोस्टर वॉर'

पत्नी ने अपने साथियों संग मिल पति पर किया हमला, कार्रवाई कर रही पुलिस

लुधियाना : हैबोवाल की जीनत कालोनी में घरेलू विवाद के चलते गुस्साई महिला ने अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल कर अपने पति पर हमला कर दिया और मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। जब आसपास के लोग बीच-बचाव करने के लिए आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। जख्मी को इलाज के लिए ले जाया गया।

शिकायत मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जख्मी हुए जीनत कालोनी के रहने वाले मुस्ताक रजा के बयान पर उनकी पत्नी नेहा, सास राधा, साला अरूण व उनके 4 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में मुस्ताक रजा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी गुस्से होकर अपने मायके चली गई थी। वह किराए के मकान में रहता था। जिस पर उसने कमरा खाली करने के लिए मकान मालिक की सहमति से अपना सामान उठाने के लिए गया था। कमरे को पहले ही ताला लगा हुआ था। उसने मकान मालिक से पूछ कर ताला खोल कर अपना सामान उठा लिया और अपनी पत्नी का सामान वहीं पर छोड़ दिया। इस समय के दौरान उसकी पत्नी अपनी मां व अन्य लोगों के साथ वहां पर पहुंच गई। उन्होंने आते ही उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट करते हुए उसकी हाथों की अगूंलियों को नुक्सान पहुंचाया। जब लोग बीच-बचाव के लिए आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सब-इंस्पेक्टर मख्खन सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।