Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Snatching News: लुधियाना में महिला से 3 तोले सोने के गहने झपटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार Jalandhar News: AAP विधायक रमन अरोड़ा ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप Punjab Civic Body Elections 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों क... Noorpur Bedi News: नूरपुरबेदी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के पिता समेत 2 और गिरफ्तार Ludhiana Crime: लुधियाना में ई-रिक्शा चालक के घर डाका, गेट बाहर से बांधकर बैटरियां ले उड़े चोर हाजीपुर शराब तस्करी: पुलिस को देख कार छोड़ भागा तस्कर, रॉयल स्टैग और मैकडॉवल समेत भारी खेप जब्त Barnala News: बरनाला में अनफिट वाहनों पर लगा प्रतिबंध, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए सख्त आदेश Ludhiana Railway Station: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 2 युवक काबू, 50 लाख की नकदी बरामद, इनकम टैक्स की ... Charkhi Dadri: ऑपरेशन सिंदूर के हीरो मनोहर सिंह फोगाट का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार Faridabad News: फरीदाबाद में तेज आंधी का कहर, चौथी मंजिल की दीवार गिरने से मां और 3 बच्चे घायल

हापुड़ बाईपास पर ‘कुबेर का खजाना’: सड़क पर बिखरी चांदी लूटने के लिए जान की बाजी लगा बैठे लोग, घंटों लगा जाम

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के ततारपुर बाईपास पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलते ट्रक से सफेद रंग की कुछ धातुएं गिर गईं. इसे चांदी समझकर लोगों में लूटने की होड़ मच गई. देखते ही देखते ही कुछ ही समय में ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया. लोग अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी कर सफेद धातु बटोरते हुए नजर आए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से आ रहा एक ट्रक ततारपुर बाईपास से होते दिल्ली जा रहा था. इस बीच जैसे ही ट्रक बुलंदशहर कट के पास पहुंचा, उसमें से सफेद रंग की कुछ धातु की वस्तुएं सड़क पर गिर गईं. सड़क पर पड़ी सफेद धातु की वस्तुओं को देखकर बाईपास पर लोगों का तांता लग गया. बड़ी संख्या में लोग इसे चांदी समझकर बीनने लगे. बाईक के साथ-साथ कुछ कार सवार लोग भी चांदी बटोरते दिखे हैं. बाईपास पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी.

यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने जाम क्लियर कराया. सफेद रंग की धातु बटोरने के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इन वीडियो में कुछ लोग सड़क से सफेद रंग की धातु उठाते दिख रहे हैं, जबकि वीडियो के दूसरी तरफ बाईपास पर जाम भी नजर आ रहा है. जानकारी देते हुए हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल सफेद रंग की धातु चांदी थी या नहीं इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसके अलावा, बाईपास और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि सफेद धातु के गिरने वाले ट्रक के बारे में पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि अभी जांच जा रही है. जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.