Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव... Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी क... मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा: दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पत्नी की आंखों के सामने पति ने तोड़ा दम Haryana Government: अर्बन कॉम्प्लेक्स में कब बनेगा मंजूर लघु सचिवालय? विजय बंसल ने मुख्यमंत्री सैनी ... Cyber Fraud Alert: बिना बैंक मैसेज आए खाली हो रहा है खाता! ठगी के इस नए पैंतरे से रहें सावधान Aadhaar Update: हरियाणा में खुलेंगे 35 नए डिजिटल आधार केंद्र, अब आसानी से अपडेट होगा आपका आधार कार्ड Haryana Budget Session: बजट सत्र से पहले हुड्डा आवास पर कांग्रेस विधायकों की बड़ी बैठक, सरकार को घेर... Sonipat News: मां की तेरहवीं में गांव आया था परिवार, इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; जांच में ... HBSE Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बने पवन कुमार, सरकार ने दोबारा सौंपी कमान

दंपती के बीच रात 1 बजे ऐसा क्या हुआ…पति ने पहले की पत्नी की हत्या फिर खुद भी दे दी जान, बच्चे हुए अनाथ

कुरुक्षेत्र: जिले के लाडवा में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी तालाब (जोहड़) में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना रात करीब 1 बजे दबखेड़ा गांव में हुई। उधर घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। अभी घटना के पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक दंपती की पहचान रणजीत सिंह और उसकी पत्नी निशा निवासी दबखेड़ा के रूप में हुई। दपंती अपने पीछे 2 बेटों को छोड़ गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने रणदीप सिंह के शव को तालाब से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। लाडवा थाना के SHO जगदीश टामक ने बताया कि दंपती के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती के मुताबिक पत्नी निशा के पास किसी विदेश नंबर से कॉल आई थी। जिसके बाद उसने किसी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर होगी।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि कल रणदीप मेरे पास आया था और कहने लगा कि मुझे मेरी पत्नी से तलाक चाहिए। तब मैंने उसे कहा कि इसमें मैं क्या कर सकता हूं। तलाक तो कोर्ट से मिलेगा। तो रणदीप बोला कि मैं कैसे करु। मैंने कहा कि आप थाने में जाकर शिकायत कर दो और जैसे भी आगे कार्रवाई होगी पुलिस करेगी।

स्वर्ण सिंह ने बताया कि कल रणदीप थाने में भी गया था। कल इसको वहां कोई नहीं मिला तो वापस आ गया। आज तड़के मेरे पास कॉल आई कि रणदीप ने जोहड़ में छलांग लगा दी। बच्चों ने भी बताया कि उनकी आपस में कोई लड़ाई नहीं हुई। वे कल गुरुद्वारे में भी गए थे। रणदीप की पत्नी के मोबाइल पर बार-बार कॉल और मैसेज आते थे। शायद इसलिए उसने यह कदम उठाया होगा। उधर, SHO जगदीश टामक ने भी विदेशी नंबर से कॉल के बाद पैसे ट्रांसफर की बात कही है। हालांकि जांच के बाद साफ होगा हत्या और सुसाइड का कारण क्या है।