Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड में ठंड से हाल बेहाल, लोहरदगा और गुमला में पारा लुढ़का, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

रांची: नए साल की शुरुआत के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. सर्दी फिर से सताने लगी है. लोहरदगा और गुमला का न्यूनतम पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया है. रांची में भी शीतलहर वाली स्थिति है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर रखा है. मौसम केंद्र ने राज्यवासियों से ठंड से बचाव के उपाय के साथ घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

राज्य के नौ जिलों का पारा लुढ़का

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 5 जनवरी की सुबह 8.30 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक नौ जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है. लोहरदगा में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. जबकि लोहरदगा का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री है. वहीं गुमला का न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री पर पहुंच गया है. इसके अलावा डाल्टनगंज में 6.3 डिग्री, खूंटी में 6.5 डिग्री, रांची में 6.6 डिग्री, हजारीबाग में 7.1 डिग्री, बोकारो में 8.5 डिग्री, कोडरमा में 8.5 डिग्री और सिमडेगा में 9.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

इस बीच अधिकतम तापमान में भी कमी आई है. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे चला गया है. चाईबासा के जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ है. हजारीबाग, लोहरदगा और कोडरमा में दिन के वक्त भी सिहरन से लोग परेशान हैं. क्योंकि इन जिलों का अधिकतम पारा 17 डिग्री से नीचे चला गया है. वहीं रांची में 20.6 डिग्री, जमशेदपुर में 21.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 21.4 डिग्री और बोकारो में 21.1 डिग्री रहा है.

कोहरा और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

मौसम केंद्र, रांची ने 6 जनवरी तक राज्य के 14 जिलों के लिए घने कोहरे की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल है. साथ ही 7 जनवरी तक गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में शीतलहर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.