Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में आंधी-बारिश का कहर; झोपड़ी पर गिरा विशाल पेड़, एक ही परिवार के 5 लोगों क... Noida Crime News: लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक बन रहा युवाओं की बर्बादी का कारण; 217 युवा अब सलाखों के प... Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी

मिनरल वाटर से बन रही चाय, दूषित पानी ने लोगों को डराया, होटल मालिक परेशान

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक दूषित पानी के चलते 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पानी को लेकर लोगों में अब भी डर का माहौल है. हालात यह है कि लोग होटल्स में चाय पीने नहीं जा रहे हैं, जिसके चलते होटल मालिक अब मिनरल वाटर से चाय बना रहे हैं. जिससे ग्राहक बिना डर के चाय पीने उनके होटल में आ सकें. वहीं दूसरी तरफ दूषित पानी से मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकाला गया.

छोटे होटल वाले मिनरल वाटर से बना रहे चाय

इंदौर के भगीरथपुरा में जिस तरह से गंदे पानी के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग अभी भी इंदौर के निजी हॉस्पिटलों में इलाजरत हैं. भगीरथपुर में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है. इसी कड़ी में भागीरथपुरा क्षेत्र में मौजूद सृष्टि सेंटर पर मिनरल वाटर से चाय बनाई जा रही है. वहीं सेंटर के संचालक तुषार वर्मा ने बताया कि “जबसे भगीरथपुरा में गंदे पानी के कारण लोग बीमार और मौत का मामला सामने आया है, उसके बाद से होटल में कोई चाय पीने के लिए नहीं आ रहा था.

सबको लगता था कि चाय में नर्मदा के पानी का उपयोग किया जाएगा और लोग काफी दहशत में भी थे. लिहाजा जब होटल की चाय पीने से लोगों ने परहेज किया, तो चाय बनाने के लिए मिनरल वाटर का प्रयोग किया गया. वहीं होटल संचालक तुषार वर्मा ने यह भी बताया कि जहां पहले 2 पैकेट मिनरल वाटर के लगते थे, वहीं अब 10 पेटी वाटर के लग रहे हैं.

लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

दूषित पानी से मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकाला गया. जिसमें 6 माह के बच्चे सहित अन्य मृतकों के बैनर लगाकर रैली निकाली गई. भागीरथपुरा में पानी की टंकी के पास सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई.