Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इलाज का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप: धमतरी में हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध प्रदर्शन, कोतवाली पुलिस... बस्तर में खनिज विभाग की खुली पोल: कोडेनार के युवाओं ने खुद पकड़े रेत से लदे 8 टिप्पर, अवैध उत्खनन पर... कर्मचारी अपनी पसंद की जगह पोस्टिंग का दावा नहीं कर सकता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण AFR फैसला कबीरधाम में तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी भीषण टक्कर, पिता-पुत्री हादसे के शिकार उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे की तैयारियां तेज: AIIMS दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य सचिव ने तय किया प्र... दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में कुत्तों के हमले से बचकर पहुंचा दुर्लभ माउस डियर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क... छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर सरकारी नौकरी करने वालों पर शिकंजा: साय सरकार कराएगी 186 ... केन-बेतवा लिंक परियोजना: मुआवजे पर घमासान के बीच MP सरकार की सफाई, अब तक बांटे गए ₹320 करोड़ से ज्या... पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन और उफनती नदी को पार कर भागे हॉस्टल के 11 मासूम बच्चे

संयुक्त अभियान में वन्यजीव तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़

खाल और अन्य अवशेष भी बरामद किये गये

  • दंपति की हत्या में 18 गिरफ्तार

  • इंफॉल ईस्ट में हथियार बरामद

  • मणिपुर में ईडी की कार्रवाई

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः वन्यजीव तस्करी और अंधविश्वास का तांडव असम-नागालैंड सीमा पर स्थित हेलोवाटिंग क्षेत्र में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और वन विभाग ने एक संयुक्त अभियान चलाकर वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तेंदुए की दो खालों के साथ बाघ की हड्डियों, दांतों और पंजों का भारी जखीरा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में नागालैंड निवासी एक शिकारी इमचिल इब आओ को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, असम के कार्बी आंगलोंग जिले के बेलगुरी मुंडा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अंधविश्वास के चलते एक दंपति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और बाद में उन्हें जिंदा जला दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने इसे बर्बर कृत्य करार देते हुए अब तक 18 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने दोषियों को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया है।

डिब्रूगढ़ एवं इंफाल डिब्रूगढ़ के मैजन इलाके में मवेशी चोरी के संदेह में स्थानीय ग्रामीणों ने तीन लोगों को बंधक बना लिया। जब पुलिस उन्हें छुड़ाने पहुंची, तो उग्र भीड़ ने पुलिस का रास्ता रोक लिया, जिसके बाद बचाव के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। बाद में जांच में पाया गया कि उन व्यक्तियों के पास वैध दस्तावेज थे और वे निर्दोष थे।

उधर, मणिपुर के इंफाल ईस्ट में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग छापेमारी में हथियार तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करम मणि मेइतेई और थौदम रंजन सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 एमएम की पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने मणिपुर में एक बड़े निवेश घोटाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 33.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। मेसर्स बिरला एम्पोरियम और इरा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने करीब 5,000 निवेशकों को भारी रिटर्न का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की थी। आरोपी निदेशकों ने 2019 से 2021 के बीच फर्जी स्कीमें चलाकर करोड़ों रुपये डकारे थे।