Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा: दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पत्नी की आंखों के सामने पति ने तोड़ा दम Haryana Government: अर्बन कॉम्प्लेक्स में कब बनेगा मंजूर लघु सचिवालय? विजय बंसल ने मुख्यमंत्री सैनी ... Cyber Fraud Alert: बिना बैंक मैसेज आए खाली हो रहा है खाता! ठगी के इस नए पैंतरे से रहें सावधान Aadhaar Update: हरियाणा में खुलेंगे 35 नए डिजिटल आधार केंद्र, अब आसानी से अपडेट होगा आपका आधार कार्ड Haryana Budget Session: बजट सत्र से पहले हुड्डा आवास पर कांग्रेस विधायकों की बड़ी बैठक, सरकार को घेर... Sonipat News: मां की तेरहवीं में गांव आया था परिवार, इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; जांच में ... HBSE Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बने पवन कुमार, सरकार ने दोबारा सौंपी कमान Good News: मेले के लिए रेलवे ने दी बड़ी सौगात, हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान; देखें पूरा टाइम-टेब... Panipat News: समालखा में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी Yamuna Water Dispute: कोर्ट में केजरीवाल की गैर-हाजिरी, यमुना में जहर मिलाने के बयान पर फंसा पेंच

पंजाब-चंडीगढ़ में घना कोहरा और शीत लहर, Red Alert जारी

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। अमृतसर और हलवारा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जबकि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कम दृश्यता के चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें प्रभावित हुईं और अमृतसर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट संचालन पर असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला सहित कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 6 जनवरी तक घने कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन व यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

3 दिन ऐसा रहेगा तापमान

  • शनिवार को कोहरा छाया रहेगा अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है।
  • रविवार को भी कोहरा छाने की संभावना अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा।
  • सोमवार को बदल जाने के साथ सुबह शाम कोर अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।