Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में दो तरफा ऑपरेशन लोट्स की तैयारी में भाजपा एसआईआर डेटा का अन्यत्र उपयोग नहीः सुप्रीम कोर्ट बुलेट ट्रेन परियोजना पर जापान के पूर्व मंत्री के बयान का खंडन Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स हाथियों के सहारे अरुणाचल प्रदेश में रसद सप्लाई Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं सोनम वांगचुक को अब अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे जाना है लोटा कंबल लेकर 21 से पहले जाएः ममता ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें

कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में हिंसक झड़प, CCTV आई सामने

लुधियाना : जिले में पड़ोसियों में हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है। मामला शिवपुरी इलाके का है, जहां देर रात कार पार्किंग को लेकर 2 पड़ोसियों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि स्कूटी अंदर करते समय पड़ोसियों ने उन पर हमला किया और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। घायल राकेश को सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पार्किंग को लेकर पुराना विवाद है और मारपीट की शुरुआत सामने वाले पक्ष ने की है। मामले से जुड़े सीसीटीवी और वीडियो सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।