Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Datia Bypoll: 'दूल्हा पीछे आ रहा है...', दतिया उपचुनाव में दिखा नरोत्तम मिश्रा का अलग अंदाज, BJP प्र... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- सरकार का आधार 'असत्... Skyroot Aerospace Vikram 1: भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-I' ने रचा इतिहास, जानें पवन चंदाना क... Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 15 घायल Indian Vlogger in Russia: रूस में पानी और केले की कीमत सुनकर हैरान हुआ भारतीय व्लॉगर, देखें वायरल वी... मंगल ग्रह पर पूरी की मैराथन की दूरी, देखें वीडियो Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... इबोला के अंतिम मरीज को अस्पताल से छुट्टी हरियाणा में चालू हो गयी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अमेरिका ने ईरान के पुलों को बनाया निशाना

जालंधर में वारदात! प्रवासी मजदूर की बेरहमी से ह’त्या कर श’व नहर में फैंका

जालंधर: जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव सरनाणा में रहते एक प्रवासी मजदूर की हत्या करने के बाद उसका शव हत्यारों द्वारा गांव सरनाणा के नजदीक ही स्थित नहर में फैंक दिया गया था, जो कि नहर में तैरते हुए थाना सदर फगवाड़ा के एरिया में पहुंच गया था। शव बरामद करने के बाद उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया था।

थाना पतारा के प्रमुख राम किशन ने बताया कि मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान बबलू कुमार सिंह (35) पुत्र स्व. रामायण सिंह निवासी गांव अमवा निजामत थाना पहाड़पुर जिला पूर्वी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई है। उसकी हत्या सबंधी मृतक की मां इंदू देवी पत्नी स्व. रामायण सिंह के बयानों पर एक जीरो एफ.आई.आर. टैंपरेरी नंबर 5128025 अंडर सैक्शन 103(1), 167, 61(2), 3,5 बी.एन.एस. थाना पहाड़पुर बिहार में दर्ज की गई थी, जिसके बाद थाना पतारा की पुलिस ने 30 दिसंबर को 103(1), 238, 61(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत 111 नंबर एफ.आई.आर. 6 लोगों के खिलाफ दर्ज करने के बाद 2 सगे भाईयों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एस.एच.ओ. पतारा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रभु साह पुत्र गोपाल साह निवासी कोहढ़गढ़, सुरिंदर साह व छोटा लाल दोनों पुत्र रामबली दोनों निवासी कोहढ़गढ़ और रूपण साह पुत्र हिरंगी साह निवासी कोहढ़गढ़ थाना पहाड़पुर जिला पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। फरार आरोपियों में राकेश साह पुत्र जोगिंदर साह निवासी गांव नोवाड़ी बलूआ टोला तथा सूरज साह पुत्र गुलटेनी साह निवासी नोवाड़ी बलूआ टोला की गिरफ्तारी के लिए थाना पतारा की पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर रेड कर रही हैं।

वहीं गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक साइकिल भी बरामद किया गया है, जिस पर उन्होंने बबलू कुमार सिंह का शव रखकर नहर में फैंका था। 4 आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उनसे और पूछताछ की जा रही है। मृतक बबलू कुमार सिंह का सिविल अस्पताल जालंधर से आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चला है कि बबलू सिंह का उसकी हत्या करने से पहले आरोपियों के साथ मामूली झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की मां के मुताबिक उसके बेटे को पंजाब में मजदूरी का काम दिलवाने के लिए उसके हत्यारे ही अपने साथ लेकर गए थे। वह उनके ही गांव पहाड़पुर जिला पूर्वी चम्पारण के रहने वाले हैं। 2 फरार आरोपी साथ लगते गांव नेबाड़ी बलूआ टोला के निवासी हैं।