Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

CM साय का दंतेवाड़ा दौरा, बस्तर पंडुम कार्यक्रम में सीधे आम जनता से संवाद, लोगों से लिया फीडबैक

दंतेवाड़ा: नए साल 2026 के दूसरे दिन CM साय दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सबसे पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका स्वागत किया.

जनता से संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर पंडुम में आम लोगों से बात की. जनता से संवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता ने सीएम से सीधे संवाद किया. जनता ने योजनाओं का फीडबैक और परेशानियां भी बताई.

नई सौगात की उम्मीद: आगे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. खासतौर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्य को लेकर वे कुछ ऐलान कर सकते हैं.

नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा: साल 2026 में बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान तेज गति से चल रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों की भी समीक्षा करेंगे. वे जिले में तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे और जमीनी हालात की जानकारी लेंगे. माना जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी.