Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार धार में भोजशाला मामले को लेकर आधे दिन का बंद: बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद, पुलिस बल तैनात MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5... धार के बदनावर में बड़ा हादसा टला: राजकोट से इंदौर जा रही यात्री बस का टायर फटा, पलटने से 29 यात्रियो... MP में PWD रेस्ट हाउस आम जनता के लिए खुले: 267 विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 12 साल बाद बदले ... जीवाजी विश्वविद्यालय रिजल्ट पर भारी बवाल: BA फर्स्ट ईयर में 50% से ज्यादा छात्रों को सप्लीमेंट्री, प... यूपी टी20 लीग में नमन तिवारी का तूफान: 20 साल के पेसर ने अकेले चटकाए 6 विकेट गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में दरार की खबरों पर कश्मीरा शाह का बयान: मामी के समर्थन में उतरीं, पैपराजी...

भिलाई में रियल वारियर्स का सम्मान, नए साल में कांग्रेस का अनोखा प्रयास

भिलाई : भिलाई के सेक्टर 4 मंदिर में नया साल अलग ढंग से मनाया गया.कांग्रेस पार्टी ने नगर की स्वच्छता को बरकरार रखने वाले ‘रियल वॉरियर्स’ यानी सफाई कर्मचारियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया . युवा नेता सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन हाथों को धन्यवाद देना था, जो भिलाई को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए साल के 365 दिन निस्वार्थ भाव से काम करते हैं.

100 सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान लगभग 100 सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर महिला सफाईकर्मियों को साड़ियां और पुरुष कर्मचारियों को शर्ट-पेंट का कपड़ा भेंट किया गया. कड़ाके की ठंड और नए साल की शुरुआत में इस तरह का सम्मान पाकर सफाई कर्मचारी भावुक और बेहद खुश नजर आए. कांग्रेस संभाग अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि भिलाई के सफाई कर्मी हमारे असली हीरो हैं.

वहीं पार्षद लालचंद वर्मा ने अपने संबोधन में सफाईकर्मियों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज की रीढ़ हैं. उनका सम्मान करना और उनके लिए एक बेहतर जीवन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. सफाईकर्मी विषम परिस्थितियों में भी शहर को साफ रखते हैं, जिसके लिए पूरा शहर उनका ऋणी है. विधायक देवेंद्र यादव ने भी सफाईकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं.