Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू... मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा

खौफ को मात देकर लौटी रौनक! कश्मीर में पर्यटन की रिकॉर्ड वापसी, नए साल पर सैलानियों का महाकुंभ

इस साल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बनी अनिश्चितता अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है. नए साल के स्वागत से पहले कश्मीर घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है. गुलमर्ग और पहलगाम जैसे प्रमुख विंटर टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में होटल बुकिंग लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में नई उम्मीद जगी है.

मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी के पूर्वानुमान ने पर्यटकों का उत्साह और बढ़ा दिया है. गुलमर्ग के एक होटल मैनेजर ने बताया कि न्यू ईयर के लिए उनके होटल में 100 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक कश्मीर पहुंच रहे हैं. आंकड़ों की मानें तो 2025 में 10.68 लाख सैलानी कश्मीर घूमने पहुंचे. इनमें से 10.47 लाख घरेलू सैलानी और 21,361 विदेशी सैलानी शामिल हैं.

पर्यटकों का कहना है कि कश्मीर देश के अन्य हिस्सों की तरह ही सुरक्षित है. गुजरात से अपने परिवार संग कश्मीर घूमने आए एक पर्यटक ने बताया- हमें यहां आने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. कश्मीर एक बेहद सुरक्षित और खूबसूरत पर्यटन स्थल है. एक आतंकी घटना के कारण लोगों को यहां आने से खुद को नहीं रोकना चाहिए.

कहां कितनी हुई है होटल की बुकिंग?

आंकड़ों की बात करें तो कश्मीर के प्रमुख स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में मौजूद सभी 70 होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह से बुक हैं. यहां कुल करीब 4,000 कमरे उपलब्ध हैं और नए साल से पहले सभी कमरों में पर्यटक ठहरने वाले हैं. वहीं, पहलगाम में लगभग 110 होटल और गेस्ट हाउस हैं, जिनमें 8,000 से अधिक कमरे हैं. यहां भी होटल बुकिंग 95 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है.

विंटर टूरिज्म में सुधार देखने को मिला

पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विंटर टूरिज्म में इस साल उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि गुलमर्ग अब देश की विंटर स्पोर्ट्स कैपिटल के रूप में उभर रहा है. सरकार का फोकस अब पर्यटन से जुड़ी पायाभूत सुविधाओं के विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है. पर्यटन में आई इस तेजी से न सिर्फ होटल और ट्रैवल इंडस्ट्री को फायदा हो रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका भी मजबूत हो रही है. नए साल से पहले कश्मीर में पर्यटकों की बढ़ती आमद ने घाटी की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दी है.