Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिय... Delhi Crime News: बेटे को 'घर जमाई' बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली ... Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला 'लोन वुल्... Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की ... Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भा... ग्राफीन के नये फायदा का पता लगाया कोरियाई वैज्ञानिकों ने भारत की अष्टलक्ष्मी को आगे बढ़ाने का संकल्पः मोदी मनीष सिसोदिया भी कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे अगले माह आयेगी एस 400 की चौथी यूनिट वह सिंघम है तो हम भी पुष्पा हैःटीएमसी

328 सरूपों के मामले CM भगवंत मान का बयान, SGPC पर उठाए सवाल

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चोरी हुए 328 सरूपों के मामले को लेकर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंथक जत्थेबंदियों और सिख संस्थाओं की ओर से सरकार तक संदेश पहुंचे थे कि 328 सरूप कहां हैं, इसकी जांच करवाई जाए। हाल ही में संत समाज की कई जत्थेबंदियों ने एकत्र होकर सरकार को मांग पत्र भी सौंपा था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, तांकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अब अचानक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कहने लगी है कि यह मामला केवल पैसों के घपले का है, जिससे ऐसा लग रहा है कि कमेटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सरूप चोरी होने के मामले से पल्ला झाड़ लिया है। इससे संगत में कई तरह के संदेह पैदा हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि SGPC अध्यक्ष खुद मान चुके हैं कि 10–20 घोटाले रोज होते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास SGPC की अंतरिम कमेटी के प्रस्ताव मौजूद हैं, जिनमें स्वीकार किया गया है कि सरूपों की संख्या कम हुई है। पहले SGPC ने कहा था कि घटे हुए सरूपों की रिकवरी के लिए कार्रवाई की जाए और अध्यक्ष इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार थे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड में बार-बार छेड़छाड़ की गई।  उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर सिंह कोहली की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े होते हैं, जिन्हें SGPC द्वारा करोड़ों रुपए की तनख्वाह दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि कोहली सुखबीर बादल का काम भी देखता था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले चोरी हुए सरूपों के मामले में SGPC ने कानूनी कार्रवाई के प्रस्ताव पास किए, लेकिन बाद में फंसने के डर से सभी प्रस्ताव रद्द कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों का श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा से कोई लेना-देना नहीं है और अब इन्हें डर है कि एसआईटी की पूछताछ में उनके कच्चे चिट्ठे खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि SGPC अध्यक्ष को कठपुतली की तरह चलाया जा रहा है।