Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Crime News: बेटे को 'घर जमाई' बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली ... Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला 'लोन वुल्... Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की ... Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भा... ग्राफीन के नये फायदा का पता लगाया कोरियाई वैज्ञानिकों ने भारत की अष्टलक्ष्मी को आगे बढ़ाने का संकल्पः मोदी मनीष सिसोदिया भी कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे अगले माह आयेगी एस 400 की चौथी यूनिट वह सिंघम है तो हम भी पुष्पा हैःटीएमसी हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान ने रखीं तीन शर्तें

Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की हत्या की साजिश

रांची (डोरंडा): झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनीटोला इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां, नाहिदा परवीन की निर्मम हत्या की साजिश रची।

12 लाख की सुपारी और खौफनाक साजिश

पुलिस जांच के अनुसार, नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी अरबाज और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 12 लाख रुपये की सुपारी दी थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव को घर में ही रखे डीप फ्रीजर में छिपा दिया।

बाथरूम में गिरने की अफवाह और अंतिम संस्कार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इलाके में यह अफवाह फैला दी कि नाहिदा परवीन की मौत बाथरूम में फिसलकर गिरने से हुई है। इस झूठी कहानी पर भरोसा कर परिजनों ने शव को डोरंडा कब्रिस्तान में दफना भी दिया। लेकिन, जब मृतका के कुछ रिश्तेदार उत्तर प्रदेश से रांची पहुंचे, तो मामला पूरी तरह पलट गया।

गर्दन पर निशान ने खोला राज

रिश्तेदारों ने दफनाने से पहले नाहिदा के शरीर और गर्दन पर गहरे चोट के निशान देखे थे। संदेह होने पर उन्होंने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब नाहिदा की नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गई और प्रेमी अरबाज खान व सहयोगी समीर खान के साथ मिलकर की गई पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

कब्रिस्तान से निकाला गया शव, 45 लाख का ‘डेथ फंड’ बनी वजह

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्रिस्तान से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है। जांच में पता चला है कि नाहिदा के पति की मृत्यु के बाद परिवार को सरकारी विभाग से करीब 45 लाख रुपये की अनुकंपा राशि मिली थी। आशंका है कि इसी बड़ी रकम और संपत्ति को हड़पने के लिए बेटी ने मां को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी अरबाज और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।