Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

कोंडागांव में धान खरीदी की सुस्त रफ्तार से किसान परेशान, बफर लिमिट से दोगुना हुआ स्टॉक

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2025 से धान की खरीदी चल रही है. नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में भी धान खरीदी जारी है. धान खरीदी होने के बाद खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं हो रहा है इससे किसानों को परेशानी हो रही है. धान खरीदी की सुस्त रफ्तार को लेकर किसान परेशान हैं.

कोंडागांव में नहीं हो रहा धान का उठाव

कोंडागांव में कुल 67 धान उपार्जन केंद्र संचालित हैं, जहां अब तक 13 लाख 35 हजार 281 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. इसके मुकाबले उठाव महज 0.64 प्रतिशत यानी केवल 8,517 क्विंटल तक सीमित रहा है, जिससे केंद्रों पर धान भंडारण का दबाव बढ़ गया है.

कोंडागांव में धान खरीदी का लेखा जोखा

जिले में कुल 31 मिलर पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 14 मिलरों से एग्रीमेंट किया गया है. इनमें भी केवल 6 मिलर ही सक्रिय रूप से उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव कर रहे हैं. इस वजह से 67 में से 58 उपार्जन केंद्रों पर शासन-प्रशासन द्वारा तय बफर लिमिट से दोगुना धान स्टॉक हो चुका है.

कोंडागांव के लंजोड़ा धान खरीदी केंद्र का हाल

ईटीवी भारत संवाददाता सुनील यादव ने कोंडागांव के लंजोड़ा धान खरीदी केंद्र का जायजा लिया. लंजोड़ा धान खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान रामप्रसाद दीवान ने बताया कि अत्यधिक स्टॉक के कारण धान बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

धान खरीदी केंद्र में जगह की कमी से ट्रैक्टरों की आवाजाही, धान उतारना-जमाना, तौल और सुरक्षित भंडारण सब बाधित हो रहा है. यदि समय पर उठाव शुरू हो जाए तो किसानों की समस्याएं काफी हद तक दूर हो सकती हैं- रामप्रसाद दीवान, किसान

क्या कहते हैं लंजोड़ा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी ?

ईटीवी भारत के संवाददाता ने लंजोड़ा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी रमेश मरकाम से बात की. उन्होंने बताया कि यहां 985 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 341 किसानों का धान खरीदा जा चुका है, जबकि 644 किसान अभी बाकी हैं. केंद्र में फिलहाल 23,300 क्विंटल धान स्टॉक है और आगे 35 से 36 हजार क्विंटल धान और आने की संभावना है. पास में साप्ताहिक बाजार लगने के कारण अधिक स्टॉक से आम लोगों को भी परेशानी हो रही है.

कोंडागांव के खाद्य अधिकारी का बयान

जिला खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि 58 केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान जमा है. कोंडागांव में 14 मिलरों से करार हो चुका है और 6 मिलर उठाव कर रहे हैं. यदि जल्द उठाव नहीं बढ़ाया गया तो आने वाले दिनों में धान खरीदी प्रभावित हो सकती है.