Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: बेलगड़िया के पास मोहली बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव; पेयजल और रोशनी के लिए ... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Chandigarh News: सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान; 3 महीने से नहीं मिली सै... Ludhiana News: लव मैरिज के बाद बड़ा विवाद; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लाखों के गहने चोरी करने का आरोप Chandigarh Infrastructure: रात में स्नैचिंग और लूट पर लगेगी लगाम; शहर के साइकिल ट्रैक्स पर होगी दूधि... Gold Price Jalandhar: जालंधर में सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या है आज का नया रेट और मार्केट अपडेट Ludhiana News: मानवाधिकार कमीशन सख्त; सरकारी रिकॉर्ड में 'नशेड़ी' बताए जाने पर सिविल सर्जन तलब Sultanpur Lodhi News: भीषण गर्मी का असर; सुल्तानपुर लोधी में 3 दिन बंद रहेंगी सुनार की दुकानें Attack on BJP Leader Bathinda: सिविल डिफेंस चीफ वार्डन के घर फेंका पेट्रोल बम; सीसीटीवी खंगाल रही पु...

“कश्मीर में दहलाने की साजिश नाकाम”: नेशनल हाईवे पर मिला शक्तिशाली IED, सुरक्षाबलों ने टाला बड़ा आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. शनिवार को श्रीनगर बारामूला हाईवे के उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैफिक रोककर IED को नष्ट कराया. इस दौरान ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया.

उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के हाइगाम के पास शनिवार को संदिग्ध चीज मिली. जिसकी सूचना के बाद हड़कंप मच गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना, CRPF और पुलिस की एक जॉइंट टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. इसके बाद हाईवे के दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया गया. इसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) टीम को बुलाया गया. अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को रोका गया था.

जांच के बाद IED को किया नष्ट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू की. इसके बाद थोड़ी देर जांच के बाद उसे नष्ट कर दिया गया. इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा. वहां के ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि IED को यहां पर किसने रखा है इसकी जांच की जा रही है. पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है.

IED क्या होता है?

इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) एक बम या अन्य विस्फोटक उपकरण है जिसे अनौपचारिक या गैर-पारंपरिक तरीके से बनाया और इस्तेमाल किया जाता है. इसमें अक्सर आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो विशेष रूप से विस्फोटक के रूप में उपयोग के लिए डिजाइन नहीं की गई होती है. IED आतंकवादियों, सैन्य बलों या अन्य व्यक्तियों या समूहों द्वारा बनाए और उपयोग किए जा सकते हैं और आमतौर पर लोगों या बुनियादी ढांचे को विनाश, क्षति या चोट पहुंचाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं.