Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

Navjot Singh Sidhu ने शायराना अंदाज में विरोधियों पर साधा निशाना, पढ़ें….

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक रियलिटी शो के प्रोमो वीडियो के जरिए विरोधियों को तीखा संदेश दिया है।

वीडियो में सिद्धू शेरो-शायरी के अंदाज में खुद को कमजोर या निष्क्रिय बताने वाली सोच पर निशाना साधते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि वह “हमामों के कबूतरों” की तरह डरकर या भूख में जीने वाले नहीं हैं, बल्कि उनकी सोच और जीवनशैली “बाज” जैसी है। अपने अंदाज में उन्होंने उड़ान, झपटना और फिर संतुलन बनाने की बात कही, जिसे उन्होंने आत्मबल और जोश से जोड़कर पेश किया।

सिद्धू के इस बयान को सियासी गलियारों में एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उनका कहना है कि ऊंची उड़ान भरना, मौके पर वार करना और फिर खुद को संभाल लेना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। यह बयान सीधे तौर पर यह जताता है कि वह अभी भी सक्रिय हैं और हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि इस तरह के संदेश यूं ही नहीं दिए जाते। ऐसे में माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू आने वाले दिनों में कोई अहम राजनीतिक कदम उठा सकते हैं।

बता दें कि, वीडियो की शुरुआत में नवजोत सिंह सिद्धू अपने अंदाज में मूंछों पर ताव देते हुए नजर आते हैं। बैकग्राउंड वॉयस के जरिए उनकी शख्सियत का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा जाता है कि शायद ही किसी ने 6 फुट 5 इंच लंबे ऐसे सरदार को देखा हो, जिसकी छवि पूरी तरह बेदाग हो। वीडियो में यह भी कहा गया है कि वह न तो किसी को गलत नजर से देखते हैं और न ही कोई उन पर उंगली उठा सकता है, क्योंकि उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं है।