Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
US vs China AI War: DeepSeek समेत चीनी AI कंपनियों पर अमेरिका सख्त; डेटा चोरी और 'मॉडल डिस्टिलेशन' क... Bhaum Pradosh Vrat 2026: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कर्ज मुक्ति... Best Fabrics for Summer: गर्मी में भी रहना है कूल? ट्राई करें ये 5 सबसे हल्के और ठंडे फैब्रिक, पसीने... ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं...’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन... इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी ... Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्यो... लखनऊ में 'फॉर्च्यूनर' का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंद... Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अध... झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू ...

पंजाब में घने कोहरे का कहर, Students और स्टाफ से भरी कॉलेज बस के उड़े परखच्चे

 पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फरीदकोट जिले से सामने आया है, जहां आज सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज बस की ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि, बस के परखच्चे तक उड़ गए।

हादसे का शिकार हुई बस बाबा फरीद यूनिवर्सिटी बठिंडा जा रही थी, जिसमें कॉलेज स्टाफ और छात्र सवार थे। इसी बीज गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर थेहड़ी के नजदीक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मौके पर स्टाफ, छात्र, ड्राइवर और लाइब्रेरियन घायल हो गए। वहीं गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए बस ड्राइवर ने कहा कि, विजिबिलिटी जीरो होने के चलते सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इसी कारण सड़क किनारे ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छात्रों को भी मामूली चोटें आईं। घायल स्टाफ को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें घने कोहरे के चलते आज जालंधर में भी भयानक हादसा हो गया। पी.ए.पी. चौक में पंजाब रोडवेज और प्राईवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखच्चे तक उड़ गए। ये भी बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर कोहरा गिर सकता है, जिससे विज़िबिलिटी कम हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 24 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। खासकर सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।