Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

10 साल बाद लौटीं अंगूरी भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में शिल्पा शिंदे हुईं इमोशनल

टीवी की फेमस एक्ट्रेस भाबीजी घर पर हैं, इन दिनों लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसकी वजह ये है कि शिल्पा शिंदे शो में 10 साल के बाद वापस लौट आई हैं. उनकी वापसी पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि भाबी जी के किरदार में सबसे पहले उनका ही चेहरा सामने आया था. लेकिन बाद में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था. अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी वापसी की बात करते हुए इमोशनल नजर आईं. उन्होंने बताया कि उन्होंने मुश्किल रास्ता चुना था, लेकिन उन्हें पता था कि सब सही हो जाएगा.

22 दिसंबर से भाबी जी घर पर हैं 2.0 शुरू हो रहा है, मजेदार और नई कहानी के साथ ही लोगों को अब पुरानी वाली अंगूरी भाबी को देखने का मौका मिलने वाला है. इसके बारे में बात करते हुए अंगूरी भाबी उर्फ शिल्पा शिंदे ने मीडिया से कहा, “10 साल क्या 20 साल भी लग सकते थे, क्योंकि कभी सोचा नहीं था कि मैं कई वापस आऊंगी या ये करुंगी.” अपने सफर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं और बताया कि इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना बहुत मुश्किल है.

इमोशनल हुई शिल्पा

लोगों के प्यार पर उन्होंने कहा कि अगर भाबीजी 2.0 शिल्पा शिंदे हैं, तो लोगों के बीच मैंने ये कमाया है. इस दौरान शिल्पा काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा कि मैंने सच्चाई का रास्ता अपनाया था, जो कि बहुत मुश्किल होता है. लेकिन मुझे ये पता था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, तो मेरे साथ कभी गलत नहीं होगा. एक्ट्रेस ने कहा कि ऑडियंस जिस तरह से खुश हो गई है, तो मैं बता दूं कि मैं ऑडियंस के ही लिए वापस आई हूं.

ऑडियंस के लिए वापसी

एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं ऑडियंस को खुश करने आई हूं, उनके जो भी अरमान टूट गए थे उसे अब पूरा करुंगी. शिल्पा ने टीवी इंडस्ट्री को व्हाइट कॉलर माफिया कह, उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें उस वक्त कुछ करने नहीं दिया, जब वो चाहती थी. हालांकि, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने हमेशा से ही सभी चीजों को बहुत पॉजिटिव ही लिया है. एक्ट्रेस की वापसी पर फैंस काफी खुश हैं, साथ ही आने वाली नई कहानी के लिए भी लोगों में काफी बेसब्री है.