Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इमरान खान के आंखों की रोशनी में सुधार की रिपोर्ट असत्यापित सीरिया के रोज कैंप से दर्जनों वैसे लोग रिहा चक्रवात गेज़ानी से 59 की मौत, 16,000 से अधिक विस्थापित राष्ट्रपति जापारोव ने मंत्रियों को किया बर्खास्त India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... जीपीएस के चक्कर में अमेजन डिलीवरी के साथ भी वाक्या राहुल का हमला और सतर्क भाजपा India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्...

मध्य प्रदेश में 68 करोड़ ई-मेल ID और पासवर्ड लीक की आशंका, साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मध्य प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच एमपी स्टेट साइबर पुलिस ने देशभर के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, करीब 68 करोड़ ई-मेल आईडी और पासवर्ड लीक होने की आशंका जताई गई है, जिससे सोशल मीडिया अकाउंट, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य ऐप्स खतरे में आ सकते हैं.

साइबर पुलिस का कहना है कि अगर किसी का ई-मेल अकाउंट हैक होता है तो अपराधी उसी के जरिए जुड़े सभी प्लेटफॉर्म तक पहुंच बना सकते हैं. ऐसे में लोगों को तुरंत अपने ई-मेल और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड बदलने की सलाह दी गई है.

एमपी स्टेट साइबर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी डराने के लिए नहीं, बल्कि डेटा लीक और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क करने के उद्देश्य से जारी की गई है. पुलिस ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA/OTP) को अनिवार्य रूप से चालू रखने और हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने की अपील की है.

Advisory

आप खुद भी जांच कर सकते हैं

आप खुद भी जांच सकते हैं कि आपका ई-मेल किसी डेटा लीक का हिस्सा रहा है या नहीं. इसके लिए Have I Been Pwned वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है, जहां ई-मेल डालकर स्थिति की जानकारी मिलती है.

कैसे बचें साइबर ठगी से?

  • सभी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें
  • 2FA/OTP सुरक्षा अनिवार्य करें
  • एक ही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल न करें
  • संदिग्ध ई-मेल और लिंक पर क्लिक न करें

साइबर अपराध की शिकायत के लिए ps.cybercell-bpl@mppolice.gov.in पर मेल करने या हेल्पलाइन नंबर 7587646775 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई है.