Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान संघर्ष का असली कारण क्या है Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक...

पंजाब में नए राशन डिपो लेने वालों के लिए खुशखबरी! सरकार ने शुरू कर दी प्रक्रिया

लुधियाना: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा लुधियाना जिले से संबंधित ईस्ट और वेस्ट सर्कल में 755 परिवारों को नए राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे न केवल 755 परिवारों को रोजगार के नए साधन मिलेंगे, बल्कि लाभार्थी परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा प्रत्येक राशन डिपो के साथ 200 राशन कार्ड भी अटैच किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से सामान्य श्रेणी, दिव्यांग वर्ग, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, एस.ई./सी.बी. वर्ग, आतंकवाद व दंगा पीड़ित परिवारों सहित महिलाओं के लिए नए राशन डिपो आवंटन का कोटा निर्धारित किया गया है। यदि राशन डिपो धारकों को गेहूं वितरण के बदले मिलने वाली मार्जिन मनी की बात करें, तो सरकार द्वारा डिपो होल्डरों को प्रति क्विंटल 90 रुपये की दर से कमीशन दिया जा रहा है।