Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सरकार के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया विपक्ष ने मोदी के देर रात फेसबुक लाइव के बाद सक्रिय एनडीए Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय...

यूपी व हरियाणा के किसानों के बीच गोलीबारी, जानिए क्या है वजह…

पलवल: हसनपुर थाना क्षेत्र के माहौली गांव में हरियाणा-यूपी बार्डर पर दोनों प्रदेशों के बीच सीमा विवाद के चलते फॉयरिंग का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि उत्तर प्रदेश के किसानों की तरफ से की गई फॉयरिंग में गोली किसी को नहीं लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हसनपुर थाना अंतर्गत यमुना किनारे माहौली गांव में किसान सतबीर, प्रताप, मेघ सिंह व हरेन्द्र अपने खेतों पर काम कर रहे थे। उसी दौरान यूपी के टप्पल थाना क्षेत्र के धारागढ़ी गांव के किसान ओम प्रकाश सहित दर्जन भर लोग ने वहां पहुंच कर फॉयरिंग शुरू कर दी। हरियाणा के किसानों के अनुसार यूपी के किसानों ने उनपर करीब पांच-छह राउंड फॉयरिंग की। हरियाणा के किसानों ने इधर-उधर छूप कर अपना बचाव किया। माहौली गांव के किसानों ने इस घटना की सूचना तुरंत हसनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक यूपी के किसान वहां से भाग चुके थे। किसान मेघ सिंह के अनुसार आरोपित ओम प्रकाश जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिसके चलते कुछ दिन पहले भी उसने खेतों में काम कर रहे मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत भी उन्होंने हसनपुर थाना पुलिस को दी हुई है।

इस संबंध में हसनपुर के थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि फॉयरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर गई हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक उन्हें किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है, शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा