Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

दिल्ली से प्रयागराज का सफर होगा आसान! गंगा एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट होगा DME का 5वां फेज; इन शहरों के लोगों की चमकेगी किस्मत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के 5वें फेज का काम पूरा होने में अभी 6 महीने का समय और लग सकता है. यानी फेज 5 का काम तय समय से पीछे चल रहा है. इस फेज का काम इसी साल दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इसकी वजह किसानों के विरोध और मुआवजे से जुड़े विवादों के कारण बार-बार अटकने को बताई जा रही है, जबकि इस प्रोजेक्ट का काम कई सालों पहले शुरू हुआ था. अब चौथी बार फेज 5 के पूरे होने की डेट आगे बढ़ गई है.

NHAI के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर समस्याएं दूर कर ली गई हैं और काम की रफ्तार बढ़ा दी गई है. कुछ किसानों की जमीन की पैमाइश बाकी है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा. उम्मीद है कि यह फेज अगले साल अप्रैल तक तैयार हो जाएगा. पांचवें फेज की खास बात यह है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इसके बाद दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के जिलों के लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे पर जाने में आसानी होगी और वह सीधे प्रयागराज तक सफर कर सकेंगे. इससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

कई महीनों तक बंद रहा निर्माण कार्य

बताया जा रहा है कि इस फेज का करीब 80 प्रतिशत काम हो चुका है. यह खंड शाकरपुर, नरहैड़ा, ढकौली, सलेमपुर, चंदसारा, खानपुर, नगलापातू, चूड़ियाला, तल्हैटा और जैनुद्दीनपुर जैसे गांवों के होकर से गुजरता है. पहले दिसंबर 2023 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन किसानों के आंदोलन के चलते कई महीनों तक इसका निर्माण कार्य बंद रहा. इसके बाद 2024 तक काम खत्म करने की योजना बनी, लेकिन गाजियाबाद और मेरठ में मुआवजे का विवाद सुलझ नहीं पाया.

करीब 10 किलोमीटर सड़क तैयार

निर्माण एजेंसी ने दावा किया है कि अब तक 10 बड़े और 12 छोटे अंडरपास, 35 पुलिया और करीब 10 किलोमीटर सड़क तैयार हो चुकी है. बाकी करीब 4.6 किलोमीटर सड़क पर काम जारी है. कुल मिलाकर यह चरण 14.6 किलोमीटर लंबा है, जिसमें मेरठ का हिस्सा 9.13 किलोमीटर और गाजियाबाद का 5.47 किलोमीटर है. ये फेज मेरठ के 7 और गाजियाबाद के तीन गांवों से होकर गुजरेगा. NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि काम तेजी से कराया जा रहा है और तय समय में इसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है. उनका दावा है कि यह फेज तैयार होने के बाद लोगों के सफर को आसान और तेज बना देगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.