Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप

बिलासपुर: शहर से बाहर बने औद्योगिक इलाके तिफरा में आज एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत का मौहाल बन गया. आग की वजह से इलाके में घना काला धुआं भरता जा रहा था. आग इतनी भयानक थी कि इलाके के लोग आग फैलने के डर से घबरा गए. चंद मिनटों में ही आग की लपटों में पूरी फैक्ट्री घिर गई. फ्रक्ट्री के भीतर रखा सामान धू धू कर जल उठा.

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के भीतर पेंट बनाने का काम किया जाता है. पेंट बनाने में जो भी सामान इस्तेमाल होता है वो अधिक ज्वलनशील होता है. इस वजह आग की लपटें काफी देर तक उठती रही. गनीमत रही कि समय पर लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया. फायर फाइटर की टीम ने आते ही आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. जबतक आग पर काबू पाया जाता फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया.

फैक्ट्री में बनाया जाता है पेंट

जिस फैक्ट्री में आग लगी उस फैक्ट्री में पेंट, पुट्टी और टाइल्स का बड़ा स्टॉक मौजूद था. फायर फाइटर टीम ने आस पास बने सभी फैक्ट्री संचालकों से अपील करते हुए कहा, फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त साधन हमेशा रखें. जिससे आपातसकालीन वक्त में आग पर काबू पाया जा सके, जनहानि से बचा जा सके. आग के कितने का नुकसान हुआ है अभी इसका आंकलन होना बाकी है. जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. आग की वजह से घंटों सिरगिट्टी इलाके में अफरा तफरी बनी रही. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी.