Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

महाराष्ट्र में फिर छिड़ी ‘साख की जंग’! सीटों के गणित पर उलझे उद्धव और राज ठाकरे; शिवसेना के इस रवैये से मनसे खेमे में भारी नाराजगी

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों से पहले सियासी पारा हाई हो चला है. शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की मनसे के बीच सीट बंटवारे पर विवाद गहरा गया है. मनसे ने माहिम, विक्रोली और शिवडी जैसी शिवसेना (UBT) के मौजूदा विधायक वाली सीटों पर दावा ठोका है. शिवसेना (UBT) का इन सीटों को न छोड़ने का अड़ियल रवैये के कारण बातचीत बेनतीजा रही है. अब इसको सुलझाने के लिए ठाकरे बंधु सीधे बातचीत करेंगे, जो बीएमसी चुनाव से पहले दोनों दलों के लिए एक बड़ी चुनौती है

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव को लेकर अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. अब राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी बीच शिवसेना (UBT) और मनसे के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है. मनसे ने विक्रोली और शिवडी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बीएमसी की सीटों पर दावा ठोका है, जबकि शिवसेना इन सीटों को किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहती है.

दोनों दलों के नेताओं के बीच सीट बंटवारे की बातचीत हुई थी. हालांकि ये बातचीत और मीटिंग बेनतीजा रही है. ऐसे में तय है कि आने वाले दिनों में सीट बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे बैठकर बातचीत कर सकते हैं. अब यही दोनों नेता पूरे मामले को बैठक और बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करेंगे.

शिवसेना ने सीट बंटवारे पर क्या कहा?

मनसे ने जो 3 सीटें मांगी हैं वहां पर अभी शिवसेना (UBT)के ही विधायक हैं. शिवसेना (UBT) का कहना है कि, जिन विधानसभा क्षेत्र में हमारे विधायक है वहां के सीटों को छोड़कर मनसे कोई और सीटें मांगे. हमारे जीते हुए सीटों पर बात नहीं होगी. शिवसेना(UBT) के नेताओं का यह अड़ियल रवैया मनसे को रास नहीं आ रहा है.

एक महीने से चल रही बातचीत

सीट बंटवारे की बातचीत में शिवसेना (UBT) की तरफ से अनिल परब, वरुण सरदेसाई और सूरज चव्हाण है और मनसे की तरफ से बाला नांदगांवकर, नितिन सरदेसाई है. पिछले महीने भर से दोनों दलों के नेताओं में सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही है. लेकिन, अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है. जिन सीटों के बंटवारे पर विवाद है उन सीटों पर अब सीधे ठाकरे बंधू एकदूसरे से बात करेंगे.